ज्ञानोदय इन्टरनेशनल स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव 1 दिसम्बर 2023 को, भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की दिखेगी छटा



नीमच चेतक न्यूज। शहर की प्रतिष्ठित संस्था ज्ञानोदय शिक्षण समिति द्वारा संचालित ज्ञानोदय इन्टरनेशनल स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव 1 दिसम्बर 2023 को सांय 6 बजे ज्ञानोदय स्कूल कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है।


 स्कूल की निदेशक डॉ. गरिमा चौरसिया एवं प्राचार्य सरिश जोस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उक्त कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक विरासत थीम पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें भारत की संस्कृति के अनेक रंग देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 800 छात्र- छात्रा सामूहिक प्रस्तुतियाँ दे रहे हैं। जिनमें जंगल डांस, आदिवासी नृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य, हनुमान चालीसा पर  नृत्य, सर्कस नृत्य, 1857 की क्रांति पर आधारित नृत्य, पंजाबी नृत्य, योगा नृत्य, कन्टारा नृत्य, काली नृत्य प्रस्तुत किये जायेंगे साथ ही क्लासिकल म्यूजिक प्रस्तुति भी दी जायेगी। छात्रों द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य विषयों पर नाटकों की प्रस्तुति भी दी जायेगी। संचालक गणों ने सभी पालक गणों, एवं आमंत्रित अतिथिगणों को उक्त कार्यक्रम में  पधार कर सफल बनाने का अनुरोध किया।


टिप्पणियाँ