आज शाम को साफ हो जाएगी चुनावी तस्वीर, एग्जिट पोल के नतीजे बताएंगे एमपी में किसकी सरकार? खिलेगा कमल या आयेंगे कमलनाथ?
प्रकाश पाराशर
भोपाल (चेतक न्यूज) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में लोग तीन दिसंबर को मतगणना के बाद आने वाले फाइनल नतीजों से पहले एग्जिट पोल का इंतजार कर रहे हैं। यानी लोग एग्जिट पोल से यह अंदाजा तो लगा ही लेंगे कि एमपी में किसकी सरकार बनने जा रही है।
बता दें कि आज शाम छह बजे के बाद लोगों का इंतजार खत्म हो जाएगा और एग्जिट पोल आ जाएंगे, जिसमें लगभग तस्वीर साफ हो जाएगी की इस बार शिवराज सरकार फिर से रिपीट कर रही है या कांग्रेस बाजी मार ले गई है।
दरअसल, मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान किया गया था। राज्य में 76 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी। वहीं, साल 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां पर 75.63 वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के 230-230 के अलावा बीएसपी के 181, समाजवादी पार्टी के 71 और 1166 निर्दलीय उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाया।
मध्यप्रदेश में 230 सीटों की विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 116 है। राज्य में कुछ ओपिनियन पोल का कहना था कि यहां पिछली बार की तरह इस बार भी कोई दल बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाएगा। ऐसे में छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी। फिलहाल अब लोगों की नजर एग्जिट पोल पर है।
मंत्रियों का अपना एग्जिट पोल
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अबकी बार 200 पार की बातें करने वाली भाजपा चुनाव परिणाम से पहले ही 150 के अंदर सिमट गई है। 3 दिसंबर को आने वाले रिजल्ट को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने अपना अपना अनुमान लगाया है। उनका कहना है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। मंत्रियों के इस एक्जिट पोल के अनुसार एमपी में बीजेपी की 150 के आसपास सीटें आ रही हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, लघु उद्योग मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा और विश्वास सारंग ने अपना आंकड़ा बताया है। हालांकि कोई भी स्कीन स्वीप या बड़े फिगर की बात नहीं कर रहा है।
किसने दीं कितनी सीट
नरोत्तम मिश्रा 125 से 150 सीट
भूपेंद्र सिंह 135 सीट
मोहन यादव 130 सीट
प्रकाश सकलेचा 150
विश्वास सारंग 150
सीएम ने दिया ये नंबर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बात करे तो वे पहले ही प्रदेश में इस बार भाजपा की 135 से 140 सीटें आने की बात कह चुके हैं। पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा में सीएम ने ये दावा किया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि उन्होंने 165 जगह सभाएं की हैं और लोगों से उन्हें जो फीडबैक लिया है उसके आधार पर वे ये बात कह रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें विश्वास है कि प्रदेश की महिलाओं को हर माह आर्थिक सहायता वाली उनकी लाड़ली बहना योजना चुनाव में भाजपा की जीत में बड़ी भूमिका निभाएगी।
कांग्रेस का दावा
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आने वाले परिणाम पर अगर कॉन्ग्रेस के दावों की बात करें तो राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 150 सीटों पर जीत का दावा कर चुके हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ इसके उलट सीटों को लेकर कोई दावा नहीं करते। उनका कहना है कि वे कोई आंकड़ा नहीं देते। जनता पर उन्हें पूरा विश्वास है।
मध्यप्रदेश में इन दिग्गजों की साख दांव पर
मध्यप्रदेश में इन दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा सहित कई उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। इन तीनों के अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह जैसे नेता शामिल हैं।
मध्यप्रदेश में इन दिग्गजों की साख दांव पर
मध्यप्रदेश में इन दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित कई उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। इन तीनों के अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह जैसे नेता शामिल हैं।
कुल मतदाता और उम्मीदवारों की संख्या
कुल मतदाता- 5,60,58,521
पुरुष मतदाता- 2,87,82,261
महिला मतदाता- 2,71,99,586
ट्रांस जेंडर मतदाता- 1,292
कुल उम्मीदवार- 2533
पुरुष उम्मीदवार- 2280
महिलाएं उम्मीदवार- 252
थर्ड जेंडर- एक उम्मीदवार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें