अग्रवाल समाज बाल संस्कार शाला का स्थापना दिवस यज्ञ के साथ संपन्न,





प्रकाश पाराशर चेतक न्यूज 

नीमच। अग्रवाल समाज नीमच के तत्वाधान में विगत 1 वर्ष से निरंतर संचालित बाल संस्कार शाला का स्थापना दिवस श्री अग्रवाल पंचायत भवन छावनी बारादरी में 28 जनवरी रविवार सुबह 10 बजे पंच कुंडी हवन यज्ञ के साथ आयोजित किया गया। अग्रवाल समाज नीमच के अध्यक्ष सुरेशचंद्र सिंहल ने कहा कि बाल संस्कार शाला में मातृशक्ति का योगदान सम्माननिय है।मातृशक्ति के परिश्रम के कारण ही बाल संस्कार शाला विगत एक वर्ष से सफलता पूर्वक संचालित हो रही है। बाल संस्कार शाला निरंतर आयोजित होती रहे इसके लिए सभी मिलकर सामूहिक प्रयास करते रहेंगे। श्रीमती लता गर्ग ने कहा कि मातृशक्ति के चारों समूह द्वारा संस्कार शिविर में अभूतपुर्व योगदान दिया गया है। महिलाओं द्वारा खेल-खेल में बच्चों को सामान्य ज्ञान की तकनीकी जानकारियां दी गई। धार्मिक संस्कार शिविर में सहभागी बच्चों के माता-पिताओं का योगदान भी साधुवाद का पात्र है। इसअवसर पर प्रहलाद राय गर्ग (दडोली वाला), समाज के सचिव पुरुषोत्तम गर्ग (कानाखेड़ा) सह सचिव संजय गोयल, दीप्ति अग्रवाल; श्याम अग्रवाल, प्रभा गर्ग, मधु सिहल ,वर्षा अग्रवाल ,शानू गर्ग ,निकिता अग्रवाल, सुमन गोयल, प्रियंका गर्ग सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे। हवन यज्ञ गायत्री शक्तिपीठ के अशोक धाकड़, गिरीराज सिंह चौहान ने मंत्र उच्चारण के साथ संगीतमय हवन यज्ञ करवाया जिसमें ढोलक पर गुड्डा ने संगत दी।इस अवसर पर बच्चों का जन्मदिन भी दीपक प्रज्वलित कर भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाया गया। बच्चे और माता-पिता को राष्ट्रीय विकास के लिए समाज सेवा के माध्यम से भलाई के कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में सेवा के योगदान के लिए सैनिकों को उनके साहस के लिए यज्ञ में आहुतियां दी गई।इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अग्रवाल समाज नीमच के अध्यक्ष सुरेशचंद्र सिंहल, सचिव पुरुषोत्तम गर्ग अग्रवाल पंचायत भवन बारादरी के गुणवंत एरन का सम्मान किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन निकिता मंगल ने किया।



टिप्पणियाँ