चेतक न्यूज
नीमच। भारत सरकार पर्यावरण मंत्रालय द्वारा पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत इको क्लब प्रकृति द्वारा विज्ञान दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ एन के डबकरा के मार्गदर्शन में इको क्लब प्रभारी डॉ साधना सेवक और प्रोफेसर ज्योति पवार की प्रेरणा से छात्राओं ने प्रदर्शनी में मॉडल, स्पेसिमेन, फोटोग्राफ्स, चार्ट आदि प्रस्तुत किए। विज्ञान में रुचि, जागरूकता फैलाने आयोजित प्रदर्शनी में विज्ञान के मॉडल मिलेट्स मोटा धान के व्यंजन प्रतियोगिता और नेचर फोटोग्राफ्स का प्रदर्शन किया गया ।विशेष प्रस्तुति सर्प शिक्षण अभियान अंतर्गत सांपों की विषैली विषहीन सांपों की जानकारी , सांप के काटने पर सर्वप्रथम क्या करें, क्या न करें, सांपों को ना मारे, गोयरा विषहीन है, इसे ना मारे। यह जागरूकता प्रसारित की। मॉडल में प्रमुख मानव हृदय की कार्य शैली का वर्किंग मॉडल, मानव गुर्दा, प्रकाश संश्लेषण, कोविड वायरस, डीएनए, हाइड्रोपोनिक्स मॉडल की प्रस्तुतियां एवं अन्य मॉडल्स सराहनीय रहे। मोटा धान/मिलेट्स के प्रति जागरूकता फैलाने रागी, बाजरा, राजगीरा, ज्वार के लड्डू, इडली बर्फी, खिचड़ा आदि व्यंजन रखे गए। मॉडल में प्रथम मानव हृदय के लिए दीक्षा और कविता, डीएनए मॉडल के लिए अनीता सिद्धि योगिता द्वारा फोटोसिंथेसिस का, सपना अर्पिता खुशबू और प्रियंका द्वारा बनाया गया एवं तृतीय स्थान शेफाली द्वारा बनाए गए प्लास्टोस्कॉप को दिया गया। व्यंजन में प्रथम बाजरा की इडली के लिए शेफाली को और द्वितीय क्षिती पटेल का बाजरा का खिचड़ा और कीर्ति और शिवानी की राजगीरा की बर्फी रही। तृतीय स्थान दयावती के बाजरा के लड्डू ने प्राप्त किया। फोटोग्राफी का निर्णय दीपक स्टूडियो के संचालक अशोक जायसवाल और प्रोफेसर राजेश डोडीया एवं व्यंजन डॉ0 शालिनी श्रीवास्वत एवं श्रीमती मीनू पटेल ने, मॉडल्स डॉ0 दीपा कुमावत एवं श्रीमती आशा कणिंक द्वारा किया गया। उत्साह जनक 30 फोटोग्राफ्स में से प्रथम सानिया कुरैशी, द्वितीय स्नेहा गोराना एवं तृतीय स्थान रानू को विजेता घोषित किया गया। बड़ी संख्या में छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी को देखा एवं सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन ज्योति पंवार द्वारा किया गया। आभार इको क्लब प्रभारी डॉ साधना सेवक द्वारा किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें