स्वीप गतिविधि अंतर्गत हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कर युवाओं को मतदान हेतु जागरूक किया



चेतक न्यूज

नीमच। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नीमच कलेक्टर श्री दिनेश जैनजी के निर्देशानुसार जिला खेल अधिकारी श्री विजेंद्र देवड़ा के मार्गदर्शन से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवाओ में  मतदान के प्रति जागरूकता हेतु स्वीप प्लान के तहत हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । खेल और युवा कल्याण विभाग और जिला हॉकी संघ के संयुक्त तत्वधान मे सीएम राइज स्कूल नीमच के खेल मैदान पर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई आयोजन का शुभारंभ श्री विक्रम सिंह जी भदौरिया RI पुलिस विभाग द्वारा किया। कार्यक्रम में युवाओं को मतदान करने और मतदान का महत्व के बारे मे  जानकारी दी। इस आयोजन का उद्देश मतदान करना और अन्य युवाओं को मतदान के लिऐ प्रेरित करना है।  मुख्य अतिथि द्वारा मतदान हेतु उपस्थित सभी खिलाड़ियों, और कर्मचारी को शपथ दिलाई।  इस आयोजन को सफल बनाने मे जिला हॉकी संघ नीमच के सचिव इम्तियाज खान और अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन मे विजेता रहे खिलाड़ी प्रथम स्थान :–गोदावत क्लब 

द्वितीय  स्थान :– यंग बॉयज क्लब 

को सम्मानित किया गया। आयोजन मे

खेल विभाग से श्री प्रकाश राठौर, श्री दिपक कुमावत, श्री परवेज खान, प्रियंका जोहरी और सिनियर खिलाड़ी उपस्थित थे। यह जानकारी प्रतियोगिता प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी सिसौदिया प्रशिक्षक खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा दी गईं।

टिप्पणियाँ