चेतक न्यूज
नीमच। कलेक्टर जिला नीमच के द्वारा मार्च में जिले के किसानों को मंच देने के उद्देश्य से जैविक हाट की शुरुआत 7 मार्च को की गई थी। जो प्रति रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित की जा रही है। आज इसी कड़ी में जैविक कृषकों द्वारा जैविक हाट का संचालन सीआरपीएफ रोड पर किया जा रहा है।
जैविक हाट में किसानों द्वारा जैविक तरीके से उत्पादित वस्तुओं का विक्रय सीधा उपभोक्ताओं को किया जा रहा है। इस जैविक हाट में घी, मसाले, अनाज, तेल, गाय के गोबर से बने उत्पाद विक्रय और प्रदर्शन के लिए रखे गए है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें