कांग्रेस चली, गांव-गांव गली-गली अभियान प्रारंभ, जिले में जिलाध्यक्ष अनिल चोरसिया के नेतृत्व में अभियान की हुई शुरुआत


 प्रकाश पाराशर, चेतक न्यूज

नीमच | मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले, ब्लॉक व पंचायत स्तर पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनेंगे व उन्हें हल करने का प्रयास करेंगे |

 इसी तारतम्य में नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने नीमच ग्रामीण ब्लॉक के गांव दारू में कांग्रेस चली गांव-गांव गली-गली अभियान का श्री गणेश किया |

 श्री चौरसिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के सुख-दुख में भागीदार बने मौत-मरण-परण और सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाएं | संस्कृति उत्सव, व मेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले | आम जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड में आ रही परेशानियों को दूर करें तब ही कांग्रेस आम आदमी के दिलों में जगह बना पाएगी | 

जिला पंचायत सदस्य व युवा नेता तरुण बाहेती ने कार्यकर्ताओं को कहा कि चुनाव हारने से कोई जिंदगी नहीं हार जाता हम फिर लड़ेंगे और जीतेंगे | कार्यकर्ता अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाएं आजादी के पहले अंग्रेजों से लड़े थे अब सांप्रदायिक तत्वों से लड़ना है |

 ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष जिनके सानिध्य में यह कार्यक्रम संयोजित हुआ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें निराश और हताश नहीं होना है | वरन दुगुने उत्साह से काम करना है आज यह शुरुआत है | कार्यकर्ताओं की हर परेशानी में कांग्रेस उनके पीछे खड़ी है | मंडल अध्यक्ष रघुनंदन पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को जनता से सतत संपर्क बनाने के लिए लगातार दौरे करना चाहिए |

 कार्यकर्ताओं ने आपसी विचार विमर्श किया बंशीलाल जी पाटीदार ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के सुझाव दिए | पंकज शर्मा और श्रवण जी पुरोहित ने कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुनने व हल करने पर जोर दिया | युवा अध्यक्ष राहुल पाटीदार और सुरेश पाटीदार ने सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम में कांग्रेसजन भाग ले सुझाव दिया |

कांग्रेस चली गांव-गांव गली-गली अभियान का श्री गणेश करने के पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, मंडल अध्यक्ष रघुनंदन पाटीदार, वरिष्ठ नेता सुरेश पाटीदार, जगदीश मेघवाल, भगत जी के साथ ग्राम दारू की गली-गली घूमे तीन स्थानों पर शोक संवेदना व्यक्त की | कार्यक्रम में मदन पाटीदार, किशोर पाटीदार, हुकुमचंद पाटीदार, पूरब जी, पवन भाई, राजाराम सत्यनारायण जी शरीफ मंसूरी और गोविंद सिंह जी सेमार्ड़ा ने भाग लिया और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई | कार्यक्रम का संचालन किशोर पाटीदार ने व आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत पाटीदार ने माना |

टिप्पणियाँ