विशाल मानव श्रृंखला और रैली निकाल कर दिया नशा मुक्ति का संदेश


चेतक न्यूज

नीमच। 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर कलेक्टर दिनेश जैन एवं सीईओ गुरु प्रसाद के आदेशानुसार और एसीईओ अरविंद सिंह डामोर डिप्टी कलेक्टर सुश्री किरण आंजना के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन सामाजिक न्याय विभाग नीमच के सौजन्य से विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आज प्रातः 10:30 बजे फोरजीरो चौराहा भारत माता चौराहा पर  आयोजित कार्यक्रम में सुश्री किरण आंजना अरविंद सिंह डामोर,  निलेश पाटीदार विधायक प्रतिनिधि, गिरिराज सिंह गायत्री परिवार, डॉ निरुपमा झा ,  वीरेंद्र सिंह ठाकुर आदि मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर सुश्री किरण आंजना और एसीईओ अरविंद सिंह डामोर के नेतृत्व में विशाल मानव श्रृंखला एवं रैली का आयोजन  कर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया इस अवसर पर फोरजीरो चौराहा,पुस्तक बाजार होते हुए घंटाघर  से कमल चौक और पुनः भारत माता चौराहे पर विशाल रैली का समापन किया गया

  इस अवसर पर नागरिकों को पेंपलेट वितरित किए आने जाने वाले वाहनों पर स्टीकर चिपकाए गए साथ ही उप संचालक सामाजिक न्याय अरविन्द डामोर द्वारा उपस्थित सभी संगठनों को एवं नागरिकों कों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई  कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस नशा मुक्ति केंद्र के सुनील तिवारी और जीवन तिवारी के द्वारा किया गया तथा सभी संगठनों का आभार श्री अरविंद सिंह डामोर द्वारा माना गय , उक्त कार्यक्रम में रेड क्रॉस नशा मुक्ति केंद्र नीमच, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गायत्री परिवार, संकल्प पर्यावरण मित्र, स्वच्छता विकास अभियान, सुरेश लोक शिक्षण समिति, सर्वहित सामाजिक सेवा समिति, सीआरपीएफ स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय, सीएम राइज्ड कन्या विद्यालय के स्टाफ एवं बालिकाएं, मॉडल स्कूल,आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास के बालक /बालिकाएं, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, समर्पण फाउंडेशन, वरिष्ठ नागरिक पेंशनर संघ, मुस्लिम इंतजामिया कमेटी, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो स्वास्थ्य विभाग ,पुलिस प्रशासन, लखेरा समाज समिति आदि सभी सामाजिक समिति और उनके पदाधिकारी सभी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ