कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की सेवा को अपना ध्येय बनायेगा तो ही कांग्रेस मजबूत होगी - अनिल चौरसिया

 


कांग्रेस चली गाँव-गाँव गली-गली अभियान चीताखेड़ा पहुँचा*

चेतक न्यूज

नीमच। कांग्रेस का कार्यकर्ता अपनी जाँबाजी और जिन्दादिली के लिए जाना जाता है। वह किसी से डरता नहीं है। जनता की समस्याओं को उठाकर प्रशासन से हल करवाये। जनसेवा को अपना ध्येय बनाले। समाज के धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सवों में भाग लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अनके मौत-मरण परण व पारिवारिक उत्सवों में शामिल होकर कांग्रेस का बेस मजबूत करे तभी कांग्रेस का खोया जनाधार वापस आयेगा। उक्त विचार नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने ग्राम चीताखेड़ा में कांग्रेस चली गाँव-गाँव गली-गली अभियान के शुभारंभ अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त की। 

कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बृजेश सक्सेना, पूर्व मण्डी कमेटी सदस्य और वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह तोमर, जनपद सदस्या और वरिष्ठ नेता पर्वत सिंह जाट, वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह राणावत, पूर्व सरपंच और वरिष्ठ नेता राकेश जावरिया, अकबर भाई पठान, राजेश जैन ने भी संबोधित किया। कांग्रेस कार्यकर्ता मांगीलाल आर्य, लियाकत मंसूरी, विकास कुमार प्रजापत, भगत मांगरिया, जुगल किशोर टेलर व साथी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्राम चीताखेड़ा की गली-गली में घूमकर जनता की समस्याओं को जाना। दो परिवारों के यहाँ शौक की बैठक में सम्मिलित हुए। ग्राम पीठ में 10 वर्षीय बालिका की कुएँ में गिरने से मौत हुई। उस परिवार को ढ़ाढस और धैर्य बँधाने के लिए कांग्रेस जन परिवार के लोगों से मिले। कार्यक्रम को मूर्त रूप देने और जन समस्याओं के लिए जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह तोमर को धन्यवाद ज्ञापित किया।

टिप्पणियाँ