दूसरे सोमवार पर रामझर महादेव मंदिर पर उमड़ी आस्था की भीड़, दिन भर हर -हर महादेव ,बम बम भोले मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहे शिवालय
दशरथ माली
चीताखेड़ा -29 जुलाई। अंचल में इन दिनों सावन माह के तहत शिव मंदिरों में विशेष अनुष्ठान नियमित रूप से जारी है। भगवान शिव को नियमित अभिषेक किया जाकर अनुष्ठान हो रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार को अल सुबह से ही शिव भक्तों द्वारा व्रत रखकर महादेव की उपासना के साथ पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ सुख समृद्धि के लिए जल एवं दुग्धाभिषेक किया गया है,वहीं सावन सोमवार को भी पूरे दिन अभिषेक और अनुष्ठान का दौर चलता रहा।
चीताखेड़ा क्षेत्र के जीरन मार्ग पर दलपतपुरा के पास झील में स्थित अतिप्राचीन रामझर महादेव,हरवार -पिपलिया जागीर के बीच अरावली की सुरम्य पहाड़ियों की गोद में विराजमान आशुतोष देवों के देव जलेश्वर महादेव मंदिर शिव भक्तों की भीड़ लगी रही।चीताखेड़ा -कराडिया महाराज के बीच झील में स्थित 11वीं शताब्दी का भूतेश्वर महादेव का शिवभक्तों द्वारा आकर्षक श्रंगार किया गया। सभी श्रद्धालुओं द्वारा मंत्रोच्चार व ओम् नमः शिवाय के साथ शिवालयों में भगवान शिव को जल,दुध,दही,गई, शक्कर,शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से दिव्य श्रंगार किया जाकर भांग -धतूरा, बिल्वपत्र अर्पित कर जल,दुग्ध से अभिषेक, रुद्राभिषेक की स्वरलहरियां गुंजायमान के साथ कर सुख समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद लिया।चीताखेड़ा गांव में माली मौहल्ले में स्थित शिव मंदिर, महाकाल मंदिर, नीलकंठ महादेव, सिद्धेश्वर महादेव बड़ी होली चौक, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर इंदिरा आवास कालोनी, राजीव कालोनी सहित कई शिव मंदिरों में व घरों में बिल्वपत्र,दुग्ध, पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान कर धर्म लाभ लिया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें