उज्जैन संभाग स्तरीय शालेय ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता में नीमच जिला 6 स्वर्ण पदक जीतकर बना बालिका वर्ग मे उज्जैन संभागीय चैम्पियन

 


chetak news

नीमच -68 वी शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत उज्जैन संभाग स्तरीय ताईक्वाण्डो 19 वर्ष बालक/बालिका क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 अक्टूबर 2024 को तुकोजीराव पंवार खेल स्टेडियम देवास  पर किया गया।                                                  

      इस प्रतियोगिता मे उज्जैन संभाग अन्तर्गत आने वाले जिले मन्दसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर एवं नीमच के चयनित जिला टीमो के बालक/बालिका खिलाडियो ने 19 वर्ष के विभिन्न आयु वजन समूहो में भाग लिया।

      प्रतियोगिता मंे नीमच जिला टीम के 6 बालक 6 बालिकाओ कुल 12 खिलाड़ियों ने दल प्रबंधक एंव मुख्य प्रशिक्षक भरत सिंह कुमावत (व्यायाम शिक्षक,शा.बा.उ.मा.वि.क्र.2,नीमच) सहायक प्रशिक्षक ईशा रावल (शारदा विद्या पीठ स्कूल भाटखेडी मनासा) मेनैजर जयप्रकाश (अल्फा स्कूल नीमच) के साथ

 हुए भाग लेते हुए ने 6 वजन वर्गो मंे विजेता रहते हुए बालिका वर्ग मे उज्जैन संभागीय चैम्पियन टीम बनी एंव बालक वर्ग मे 4 वजन वर्गो मंे उपविजेता रही।

नीमच के निम्न खिलाडी ने विजेता रहते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया:- 

(1) 40 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. मनीषा  पिता श्री भागीरथ (शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच )

(2) 42 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. भुमिका  पिता श्री दिलावर (आराधना स्कुल नीमच)

(3) 49 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. सलोनी  पिता श्री नन्द किशोर (शारदा विद्या पीठ स्कूल भाटखेडी मनासा)

(4) 52 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. श्री अहीर पिता श्री विजय  (अल्फा स्कुल नीमच)

(5) 55 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. मिताली शर्मा पिता श्री नितिन (अल्फा स्कुल नीमच)

(6) 59 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. हर्षिता पाटीदार पिता श्री विनोद (शारदा विद्या पीठ स्कूल भाटखेडी मनासा)

नीमच के निम्न खिलाडी ने उपविजेता रहते हुए रजत पदक अर्जित किया:- 

(1) 40 कि.ग्रा वजन समुह मे वैदान्त पिता श्री रूपेन्द्र  (शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच )

(2) 55 कि.ग्रा वजन समुह मे अमन पिता श्री कैलाश  (शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच )

(3) 59 कि.ग्रा वजन समुह मे आयुष चौधरी  पिता श्री देवेन्द्र (ज्ञानोदय विद्यालय नीमच)

(4) 63 कि.ग्रा वजन समुह मे भुपेन्द्र परमार पिता श्री नागुराम  ( स्प्रिग वूड स्कुल नीमच )

       

       इन सभी खिलाड़ियों को श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय नीमच श्री सी.के.शर्मा ,जिला क्रीडा अधिकारी श्रीमती सावित्री मालवीय श्री ओ.पी. बंसल प्राचार्य शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच सहीत व्यायाम शिक्षकों स्टाफ सदस्यों सहीत ईष्ट मित्रो एंव परिजनों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।   

नीमच के इन 6 विजेता खिलाडियो का चयऩ 68 राज्य स्तरीय शालेय ताईक्वाण्डो 19 वर्ष बालक/बालिका  प्रतियोगिता के लिए उज्जैन संभागीय टीम मे हुआ है जो कि दिनांक 25 से 28 नवम्बर 2024 तक देवास में आयोजित की जाऐगी ।

टिप्पणियाँ