एक्सीलेंस कॉलेज नीमच में संविधान दिवस का हुआ भव्य आयोजन


प्रकाश पाराशर, चेतक न्यूज

नीमच। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस नीमच में 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया।

 क्षैत्र के  विधायक  दिलीप सिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य एवं महाविद्यालय जन भागीदारी प्रबंधन अध्यक्ष  विश्व देव  शर्मा के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।

संविधान दिवस के आयोजन के शुभारंभ पर समस्त माननीय अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद जी,बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का पूजन अर्चन एवं माल्यार्पण किया गया।

उसके पश्चात सभीमाननीय अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत करते हुए प्राचार्य  द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। आयोजन अवसर पर  विधायक  द्वारा सर्वप्रथम प्रस्तावना का वाचन महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों को कराया गया। विधायक परिहार नें इस अवसर पर विद्यार्थियों को संविधान निर्माण से जुड़ी हुई विशेष बातों से अवगत कराया। वर्तमान में राज्य सरकार के अंतर्गत कार्यपालिका, व्यवस्थापिका एवं न्यायपालिका अंग किस प्रकार से संविधान के कार्यकरण में सहभागी हो रहे हैं, इस बात से भी विधायक जी ने अवगत कराया।

संविधान दिवस पर आयोजित आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संजय जोशी ने संविधान के निर्माण से संबंधित सामाजिक, आर्थिक परिप्रेक्ष्य को विस्तार से बताया साथ ही वर्तमान में आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक स्वतंत्रता, समानता, लोकतंत्र एवं समाजवाद के सामान्य सिद्धांतों के संविधान में क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण नीतिगत तत्वों से अपने व्याख्यान में अवगत कराया। 

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी संविधान की प्रस्तावना एवं संविधान के महत्व पर अपने विचार प्रकट किये।

अंत में आभार राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो आर सी वर्मा ने प्रकट किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो डॉ जे सी आर्य द्वारा किया गया।


टिप्पणियाँ