बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर किया सम्मानित


 दशरथ माली -

          चीताखेड़ा -29 दिसंबर। समीपस्थ ग्राम कनघट्टी में कांसोटिया परिवार में राजमल,राम प्रसाद रमेश की माताजी की अंतिम इच्छानुसार गंगोज कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम में समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हुए ,इस कार्यक्रम के समापन पश्चात किशनलाल जैनवार रामपुरा वाले ने अपने  पूज्य पिता जी *स्व.श्री मोहनलाल जी जैनवार* रामपुरा की स्मृति में  10 वीं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त   करने वाले छात्र *जतिन पिता दिलीप  (बकोलिया)* कनघट्टी,को महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर ,बाबा साहब का बेज और पंच शील दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश प्रांतीय रेगर महासभा म.प्र. के संरक्षक सूरजमल  बकोलिया, प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल आर्य चंगेरिवाल ,अखिल भारतीय रेगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष  सुरेश  मांदोरिया ,नाथूलाल  सोकरिया, रतन लाल दूरियां,परमानंद,  उज्जेनियां नानूराम हिनोनिया, समरतमल बकोलिया, कमलेश बकोलिया, सूर्य प्रकाश बकोलिया, बाबूलाल  पनीवार, लोकेश  बकोलिया, राकेश  बकोलिया, विनोद  बकोलिया, अनिल बकोलिया ओर बकोलिया परिवार के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सम्मान किया गया।



टिप्पणियाँ