कांग्रेस ने गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर, कुंभ में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
चेतक न्यूज़
नीमच। गुरुवार 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला व शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, डॉक्टर संपत स्वरूप जाजू, अनिल चौरसिया, राकेश अहीर,मोनू लोक्स आदि बारी बारी से संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधीजी ने सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। महात्मा गांधीजी ने देश को प्रेम, सर्वधर्म समभाव और सत्य के लिए संघर्ष करना सिखाया। बापू का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा में समर्पित रहा और भारत की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने अंग्रेजों से निरंतर संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों को अंगीकार कर हम आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेसजनों ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को, जब देश आजादी का जश्न मना रहा था, सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी की हत्या कर दी गई। तभी से यह दिन शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भले ही गांधीजी के मूल्यों को चुनौती दी जा रही है, लेकिन प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और शांति के उनके संदेश की अंततः जीत होगी।
दो मिनिट का मौन रख दी श्रद्धांजलि व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन में ही गांधीजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात कांग्रेसजनों ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में हुई निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत को पुष्प अर्पित कर मोमबत्ती जलाकर दो मिनिट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। और जो भी घायल है,उन सभी के लिए ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने का मंगल कामनाएं की गई।
इस अवसर बृजेश मित्तल,महेश वीरवाल, बाबू सलीम, गजेन्द्र यादव, मनोहर अंब, कमल मित्तल, आशा सांभर, बबली तवर, डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा, मीना कुरील, इलियास कुरेशी, विनोद बोरीवाल, राकेश सोनकर, लाला यादव, श्रीराम शिवहरे, वैभव अहीर, अमर सिंह जयंत, सत्यप्रकाश नागर, सोनू यादव, हारून रशीद सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें