नागदा मेनारिया ब्राम्हण समाज समिति छावनी ने मनाया फाग महोत्सव

 


चेतक न्यूज

नीमच। शहर मे एलआईसी  चौराहा स्थित् श्री परशुराम महादेव मंदिर परिसर मे नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज की महिला समिति द्वारा उत्साह पूर्वक फाग महोत्सव मनाया गया।

नागदा मेनारिया महिला मंडल ने फाग उत्सव के मोके पर एक दूसरे को गुलाल लगा कर रास  किया। भगवान परशुराम जी की आराधना की और पुष्प वर्षा की गयी। फाग उत्सव का प्रारम्भ गणेश वंदना  के साथ हुआ । आरती की गयी ओर सुमधुर भजन ओर ढोलक की थाप पर  महिलाओ ने उत्साह ओर आनंद के साथ जमकर नृत्य किया।

 महोत्सव के दौरान अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शर्मा, सचिव ललिता नागदा, सह सचिव नेहा शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती नीतू जोशी, सांस्कृतिव सचिव श्रीमती नेहा नागदा, रंजना नागदा, निवेदिता नागदा,चंचल नागदा,मीनाक्षी जोशी विनता नागदा, आदि महिलाये उपस्थित रही।

कार्यक्रम के अंत मे प्रसादी वितरण किया गया।

टिप्पणियाँ